फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: एग्रीमेंट के नाम पर दबंगों ने मजदूर से लिखा लिया दो बिस्वा जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
झूंसी थाना क्षेत्र के बदरा निवासी मजदूर दूधनाथ को धोखे में रखकर दबंगों ने एग्रीमेंट के नाम पर दो बिस्वा जमीन दूसरे के नाम बैनामा करा दिया। पत्नी का आरोप है कि उसके पति को दबंगों ने लगातार प्रताड़ित किया, जिससे परेशान होकर वह फंदे से लटककर कर जान दे दी। मंगलवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत की।
विज्ञापन

जनसुनवाई कर रहे एडीशनल डीसीपी क्राइम सतीश चंद्र से नीलू ने बताया कि उनके पति दूधनाथ एक बिस्वा जमीन बेचने के लिए सोनौटी, झूंसी के रहने वाले विरेंद्र प्रताप उर्फ शनी, विजय बहादुर उर्फ साधू , बच्चा यादव उर्फ नंघे से इच्छा जाहिर की। उसके बाद 29 सितंबर 2023 को तीनों लोग बैंक रोड की रहने वाली अनीता को उस जमीन को बेचने की बात बाताई। तीनों ने उनके पति को 20 हजार रुपये देकर एग्रीमेंट के नाम पर धोखे से एक बिस्वा जमीन का बैनामा करा दिया। इसके बाद 16 अक्तूबर 2023 को दोबारा उनके पति से क्रेता अनीता को एक बिस्वा बैनामा करा दिए और उस दिन सिर्फ दो लाख रुपये दिए और बाेले बाद में देंगे।

बाद में पता चला कि अनीता से 17 लाख रुपये लिए्, जिसमें से उसे सिर्फ दो लाख रुपये ही दिए। जब उनके पति ने तीनों लोगों से कहा कि उसके नाम तो सिर्फ एक ही बिस्वा जमीन है दो बिस्वा कहां से दूंगा। इसके बाद तीनों उसके साथ गाली-गलौज कर धमकी देने लेगे। बोले दो बिस्वा जमीन नहीं दोगे तो 17 लाख रुपये देना होगा। इस बात से उनके पति परेशान होकर बहरिया के गौहानी गांव में चला गया। वहां जाने के बाद भी वह लोग फोन पर लगातार प्रताड़ित करते रहे, जिससे परेशान होकर उसके पति ने छह जनवरी को फंदे से लटककर जान दे दी। एडीशनल डीसीपी क्राइम ने झूंसी इंस्पेक्टर मामले की जांच करने का आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें