बारा थाना क्षेत्र के गन्ने गांव निवासी 27 वर्षीय आकाश खान को उसके ही दो साथियों ने घूमने के बहाने बुलाकर लाठी-डंडे से पीट दिया। शनिवार को आकाश के दो साथियों ने उसे शहर घूमने के लिए बुलाया। दोनों साथी उसे बाइक पर बैठाकर सुजावन देव मंदिर ले गए। आरोप है कि वहां दोनों ने लाठी-डंडे से उसे पीटा। आसपास के लोगों ने गंभीर अवस्था में आकाश को अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने थाने में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी अनुराग सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष के अनुसार, दोनों आरोपी युवकों में एक गौहनिया और एक जारी का रहने वाला है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।