मंगलवार की देर रात नवाबगंज के हथिगहां बाजार में एक कारोबारी के घर दबंगों ने जमकर कहर बरपाया घटना के दौरान कारोबारी समेत बीच-बचाव करने पहुंचे एक युवक को भी लाठी-डंडे से पीटकर लहुलुहान कर दिया।शोर मचाने पर हमलावर भाग निकले।परिजन संग पीड़ित थाना नवाबगंज पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।पुलिस मुकदमा दर्ज कर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।घायलों की हालत नाजुक होने पर जिलास्पताल रिफर कर दिया गया।
हथिगहां निवासी कालीशंकर गुप्ता का डेढ बिस्वा कीमती जमीन का मामला कोर्ट में विचाराधीन है।बताया जाता है कि मंगलवार की देर रात खाद, बीज व राइसमील का कारोबारी कालीशंकर खाना खाकर घर में टीवी देख रहा था। लभग 10 बजे रात मोहम्मदपुर गंाव के चार लोग पहुंचे और कालीशंकर को नीचे बुलाया वह नही आया अपने बेटे अभय गुप्ता व पत्नी उषा देवी को देखने के लिए भेजा कौन आया है। दबंग किस्म के लोग ईंट-पत्थर चलाते हुए गाली-गलौज देने लगे।
धमकी व गाली गलौज की आवाज सुनकर कारोबारी घर से बाहर निकला तो शरारतीतत्व टूट पडे़ और गाली गौज देते हुए लाठी डंडे से जानलेवा हमला कर दिया।बीच-बचाव करने पहुंचे मोहम्मदपुर गांव निवासी कमल यादव से भिड़ गये और उसकी भी बेरहमी से पीटाई कर घायल कर दिया।अंधेरी रात में हुई घटना की चीख-पुकार सुनकर भगदड़ मच गई। हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।आरोप है कि जमीनी विवाद को लेकर एक माह पूर्व आरोपियों द्वारा कारोबारी को धमकी दी गई थी। जिसकी शिकायत कारोबारी ने पुलिस से किया था। घटना मामले में भुक्तभोगी की तहरीर पर नवाबगंज पुलिस चार नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।