फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी के समय में सत्तू काफी लाभकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी के मौसम में आयुर्वेंद के नियमों का पालन न केवल आपको स्वस्थ रखेगा बल्कि बीमारियों से भी बचाएगा। ग्रीष्म ऋतु में दिनचर्या नियमित करने के साथ सत्तू का घोल लेने से ‘फीलिंग ऑफ फुलनेस’ मिलेगी। वहीं पारंपरिक आम का पना शरीर में इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन को दूर करेगा। शरीर में पानी की कमी नहीं होगी, साथ ही भूख भी नहीं लगेगी। यह जानकारी रविवार को आयुर्वेंदाचार्य डॉ. एसके राय ने दी। वह आयुष मंत्रालय की ओर से जारी आयुष कवच एप पर आयुष संवाद कार्यक्रम में गीष्म ऋतु में रहन-सहन, परिवर्तन और इम्युनिटी बढ़ाने के बारे में जानकारी दे रहे थे।
विज्ञापन

आुयष संवाद में आयुर्वेंदाचार्य डॉ. एसके राय ने गर्मियों में होने वाली बीमारियों और उनसे बचने के उपाय बताए। कहा, 15 जनवरी से 15 जुलाई तक उत्तरायण काल है जिसमें कोविड संक्रमण का प्रसार हुआ। इससे बचने के लिए सभी को सावधानी बरतनी होगी। साथ ही आहार और विहार में परिवर्तन भी करना होगा। गर्मी के मौसम में मट्ठा, गुलकंद और गुलाब जल का सेवन हितकारी होगा। साथ ही इम्युनिटी बढ़ाने को अश्वगंधा, मुलेठी, सोंठ, काली मिर्च और गुगली, दो-दो ग्राम लेकर हल्दी मिश्रित दूध के साथ जरूर लें। गर्मीं में समय से हल्का सुपाच्य भोजन करें और हल्के सूती कपड़े पहनें। आयुष संवाद के दौरान उन्होंने लोगों के सवालों के जवाब देते हुए उन्हें उपाय भी सुझाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें