फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य विश्वविद्यालय में दी गई वेबिनार से संबंधित जानकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सकरात्मक खबरें पढ़ें, तथ्यों को सही ढंग से समझें, योगा करें, संगीत सुनें तो तनाव से दूर रहेंगे। यह जानकारी फ्रांस के इंस्टीट्यूट माइंस-टेलीकॉम बिजनेस में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अनुरागिनी शिरीष ने प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित दो दिवसीय वेबिनार के समापन दी। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के दौरान हम कैसे अपने आप को तनाव से बचा सकते हैं। कहा कि कुछ सकारात्मक टेक्नोलॉजी का प्रयोग करके तनाव से बचा जा सकता है। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार के सभी सत्र बहुत ही ज्ञानद्र्धकर रहे।
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रो. मनमोहन कृष्ण ने कोरोना संक्रमण से जुड़े आर्थिक पक्षों और उनके समाधान पर प्रकाश डाला। प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता प्रो. कृष्ण कुमार ने शरीर की प्रतिरोधक क्षमता पर अपना व्याख्यान दिया। द्वितीय सत्र की वक्ता डॉ. वत्सला मिश्रा और सिंगापुर से डॉ. शालिनी चंद्रा ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। वेबिनार में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने विश्वविद्यालय के न्यूज लेटर ‘संग्राम’ का अनावरण किया। सभी सत्रों का संचालन डॉ. जया कपूर ने किया। संयोज डॉ. शिवानी श्रीवास्तव एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अविनाश श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें