फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयों में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

Mon, 24 Aug 2015 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। सावन का आखिरी सोमवार आज है। शिवालयों में भोलेनाथ के पूजन अर्चन को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। शहर के प्रमुख शिवालयों में भीड़ के मद्देनजर विशेष तैयारियां की गईं हैं। शिव बरात निकाली जाएगी। गहरेबाजी प्रतियोगिता होगी। विभिन्न धार्मिक संस्थाओं की ओर से सामूहिक रुद्राभिषेक किया जाएगा।
विज्ञापन


सरस्वती घाट स्थित मनकामेश्वर मंदिर में सुबह चार बजे मंगला आरती के साथ गर्भगृह के पट पुजन अर्चन के लिए खोल दिए जाएंगे। मंदिर के प्रबंधक स्वामी श्रीधरानंद ब्रह्मचारी के मुताबिक श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। भीड़ के मद्देनजर सोमवार को मंदिर में रुद्राभिषेक नहीं होगा। श्रद्धालु भोलनाथ का जलाभिषेक कर सकेंगे। त्रिवेणी बांध स्थित आदि शंकर विमान मंडपम में सामूहिक रुद्राभिषेक प्रबंधक रमणी की देखरेख में होगा। दरियाबाद स्थित तक्षकेश्वर महादेव, दारागंज स्थित नागवासुकी मंदिर, कोटेश्वर महादेव आदि में विशेष तैयारी की गई है।

करनपुर स्थित सिद्ध देवालय से शिवबरात पुजारी पुष्पराज पांडेय की देखरेख में निकाली जाएगी। हरिहर आरती समिति की ओर से रामघाट पर महारुद्राभिषेक दोपहर तीन बजे से होगा। शंकराचार्य आश्रम अलोपीबाग, निम्बार्क आश्रम आदि में पूजन अर्चन की तैयारी पूरी है। गहरेबाजी प्रतियोगिता पुराने यमुना पुल के नीचे से होते हुए अरैल सोमेश्वर महादेव मंदिर वाली रोड पर होगी। महामंत्री विष्णु महाराज के मुताबिक प्रतियोगिता में शहर के छह प्रतिभागी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें