फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनर्मतदान :  हंडिया के मानिकपुर में 61.4 फीसदी मतदान

Thu, 03 Mar 2022 11:34 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज में पांचवे चरण में 27 फरवरी को मतदान हुआ था। मानिकपुर पोलिंग बूथ के कर्मचारी मुंडेरा मंडी में ईवीएम तो जमा किया लेकिन बस्ता उपलब्ध करा पाए। इसके चलते जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस बूथ का मतदान निरस्त कर फिर से वोट डालने का आदेश दिया था। 
विज्ञापन
Prayagraj News : मतदान के लिए कतार में खड़े लोग। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा क्षेत्र हंडिया के बूथ संख्या 311 मतदेय स्थल प्राथमिक विद्यालय मानिकपुर में हुए पुनर्मतदान में 61.4 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया। चुनाव प्रक्रिया के तहत 27 फरवरी को पांचवें चरण के संपन्न हुए मतदान प्रक्रिया से जुड़े अभिलेख गुम हो गए थे। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संपन्न हुए उस मतदान को शून्य करार कर दिया गया था।

विज्ञापन




पुनर्मतदान के दौरान कुल 1058 मतदाताओं में से 650 मतदाताओं ने वोटिंग की। दोपहर तक मतदान की गति काफी धीमी रही। प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था से मतदाताओं को कोई असुविधा नहीं हुई। 27 फरवरी को हुए मतदान में कुल 630 वोटरों ने अपने मत का प्रयोग किया था।

विज्ञापन

1058 में से 650 ने किया मतदान
हंडिया विधानसभा में मानिकपुर प्राथमिक विद्यालय के बूथ संख्या 311 पर बृहस्पतिवार को हुए पुनर्मदान में 650 लोगों ने मताधिकार का उपयोग। 27 फरवरी को हुए मतदान में वहां 630 वोट पड़े थे। इस तरह से पुनर्मतदान में 20 अधिक वोट पड़े।



27 फरवरी को मतदान के बाद पीठासीन अधिकारी बस्ता तथा अन्य दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा पाए थे। बस्ता कहीं गिर गया था। इसकी वजह से हंडिया के एक बूथ पर दोबारा मतदान कराना पड़ा। मतदान सुबह सात से शाम छह तक हुआ। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें