फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामजन्मभूमि मामले में फैसला टला

Fri, 25 Mar 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पीठासीन अधिकारी के अवकाश पर रहने के कारण रामजन्मभूमि पर हुए आतंकी हमला मामले का फैसला टल गया है। फैसला सोमवार को आना था मगर अब 29 मार्च को आ सकता है।
विज्ञापन


एडीजीसी  गुलाब चंद्र अग्रहरि ने बताया कि मामले के निर्णय के लिए 21 मार्च को कोर्ट ने तारीख नियत की गई थी, लेकिन सुनवाई कर रहे विशेष जज एके गुप्ता के अवकाश पर रहने के कारण निर्णय टल गया है अब 29 मार्च की तारीख लगाई गई है।
विज्ञापन


अभियोजन के अनुसार अयोध्या स्थित रामजन्मभूमि परिसर में पांच जुलाई 2005 को आतंकियों ने हमला किया था जिसमें सुरक्षा बलों ने पांचों आतंकी हमलावरों को मार गिराया था। मृतक आतंकियों के पास से मिले मोबाइल के सिम विवरण से पांच लोग घटना की साजिश रचने के आरोप में पकड़े गए हैं। इनका मुकदमा जिला अदालत फैजाबाद से स्थानांतरित होकर इलाहाबाद जिला न्यायालय में सुना जा रहा है। सुरक्षा कारणों से मामले की सुनवाई नैनी जेल में चल रही थी। सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने निर्णय सुरक्षित कर लिया है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें