फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग, तमंचा, चक्कू और कटवासे संग दबोचे गए बदमाश

विज्ञापन
In Pyraj, the miscreants scolded the police with firing, tamanche, chakku and katavasa
विज्ञापन
बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग, छह गिरफ्तार
विज्ञापन

कई दिनों से ट्रक चालकों के साथ की जा रही थी लूटपाट
अमर उजाला ब्यूरो
मेजा। बृहस्पतिवार को भटौती पहाड़ी पर क्रसर प्लांट के पास पुलिस पर बदमाशों ने फायर झोंक दिया। हालांकि पुलिस ने अपना बचाव करते हुए आधा दर्जन बदमाशों को तमंचा, चक्कू और कटवासा के साथ धर दबोचा। उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

मेजा कोतवाल मनोज पाठक ने बताया कि कई दिनों से भटौती पहाड़ी पर सूचना मिल रही थी कि वहां पर ट्रक एवं डंपर चालकों से मारपीट कर उनके साथ बदमाश छिनैती कर रहे हैं। इन घटनाओं के मद्देनजर पुलिस भटौती पहाड़ी पर मौजूद थी। घटनाओं की छानबीन की जा रही थी कि शिव मंदिर के पास आधा दर्जन बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। अपना बचाव करते हुए बदमाशों को पकड़ लिया गया। पकड़े गए बदमाशों में बनारसी लाल पुत्र राम अनंत निवासी सुकाठ, राम बहादुर पुत्र लल्लू राम, धर्मराज उर्फ जिगर पुत्र ताराचंद निवासीगण जुड़ौरी तारा भटौती, विजयशंकर निवासी दुमदुमा थाना हंडिया, सोनू निवासी कौनिया भटौती, जगदीश निवासी सपहा भटौती शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक दो तमंचा, आधा दर्जन जिंदा कारतूस, चक्कू, कटवासा बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान कोतवाल मनोज पाठक के अलावा कोंहड़ार चौकी इंचार्ज अमित राय, एसएसआई अनिल वर्मा, एसआई अजहर खान, चतुरलाल, धर्मेंद्र कुमार, सियाराम, बलवंत सिंह, रामदरश, पवन दत्त, पीयूष बाजपेयी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें