फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में मां ने अबोध बेटी का गला रेतकर खुद का भी गला रेता 

Thu, 06 Jun 2019 12:47 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
handia - फोटो : handia
विज्ञापन
गंगापार के हंडिया थाना क्षेत्र के टेला गांव में बुधवार की दोपहर एक महिला ने पारिवारिक कलह के बाद अपनी छह माह की बेटी का चाकू से गला रेत दिया। इसके बाद खुद का गला भी रेत दिया। बच्ची की मौके पर मौत हो गई जबकि महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह परिवार में हो रही एक शादी में शामिल होने के लिए कुछ दिन पहले पति के साथ मुंबई से यहां आई थी। ससुर ने अपनी बहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


हंडिया के टेला गांव निवासी खेमराज बिंद पत्नी रीनू के साथ मुंबई में रहता है। खेमराज के तीन भाई भी मुंबई में रहकर काम करते हैं। परिवार में शादी में शामिल होने के लिए खेमराज तथा उसके अन्य भाई परिवार के साथ हफ्ते भर पहले ही गांव आए थे। खेमराज और रीनू की छह महीने की एक बेटी थी। तीन दिन पहले बच्ची का दूध खत्म हो गया था। इस बात पर खेमराज और रीनू में झगड़ा हो गया था। उसने रीनू को परिवार वालों के सामने ही फटकार दिया था। हालांकि बाद में वह पाउडर वाला दूध लेकर आया और रीनू को दे दिया था।

इसके बाद भी रीनू का गुस्सा ठंडा नहीं हुआ था। मंगलवार को भी उसने परिवार के किसी भी शख्स से बात नहीं की थी। बुधवार की दोपहर खेमराज कहीं गया हुआ था। रीनू अपने कमरे में बच्ची को लेकर गई और चाकू से उसका गला रेत दिया। खून से लहूलुहान बच्ची को देखकर वह रोने लगी और चाकू से अपना गला भी रेत दिया। चीख पुकार सुनकर घर की महिलाएं दौड़ी। दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। रीनू को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर इंस्पेक्टर हंडिया भी मौके पर पहुंच गए। रीनू के होश में आने पर उन्होंने बयान लिया। बयान में उसने बताया कि उसकी बच्ची के लिए दूध का इंतजाम नहीं हो रहा था। इसी कारण उसने गुस्से में ऐसा कर दिया। इंस्पेक्टर हंडिया ने बताया कि खेमराज के पिता ने बहु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें