फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसेवा केंद्र में मारपीट के बाद 1.90 लाख की लूट, वारदात सीसीटीवी में कैद

Mon, 19 Jul 2021 11:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • शिवकुटी में घटना, पुलिस ने तीन पर मुकदमा दर्ज किया 
विज्ञापन
prayagraj news : सहज जनसेवा केंद्र में मारपीट का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवकुटी के शंकरघाट स्थित सहज जनसेवा केंद्र में घुसकर मारपीट करने के बाद 1.90 लाख रुपये लूट लिए गए। घटना दोपहर में हुई जिसके बाद सनसनी फैल गई। पुलिस का कहना है कि युवती को मैसेज भेजने को लेकर दो पक्षों मेें विवाद के बाद मारपीट का मामला है। फिलहाल तहरीर के आधार पर तीन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन


तारकेश्वर पांडेय गंगा दर्शन कॉलोनी मेहंदौरी के रहने वाले हैं। वह शंकरघाट स्थित चंद्रा मार्केट में सहज जनसेवा केंद्र चलाते हैं। आरोप है कि सोमवार दोपहर सवा दो बजे के करीब उनका बेटा शशांक पांडेय व कर्मचारी शिवांश गोस्वामी केंद्र में थे। इसी दौरान आधा दर्जन युवक आए और भीतर घुसकर दोनों को पीटना शुरू कर दिया।

आरोप यह भी है कि हमलावर मारपीट करने के बाद 1.90 लाख भी लूट ले गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल के बाद वापस चली आई। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर देकर अभय यादव, आशू व सुमित को नामजद कराया गया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज देखी गई है जिसमें रुपये लूटने की बात नहीं सामने आई है। फिलहाल तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन


फोन पर हुई थी गालीगलौज
पुलिस सूत्रों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच फोन पर गालीगलौज भी हुई थी। जिसका ऑडियो भी वायरल हुआ। सूत्रों का यह भी कहना है कि हमलावरों में शामिल एक युवक ने किसी युवती को मैसेज भेजा था जो पिटने वाले युवक की परिचित थी। इसी को लेकर उनमें गालीगलौज हुई और फिर मामला जान से मारने की धमकी तक पहुंच गया। पुलिस का कहना है कि ऑडियो की भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें