फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी, एलएलएम में 21 फीसदी ने छोड़ी प्रवेश परीक्षा

Fri, 02 Oct 2020 07:45 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इविवि की ओर से 11 शहरों के 91 केंद्रों पर हुई ऑनलाइन-ऑफलाइन प्रवेश परीक्षाप्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं संघटक कॉलेजों में प्रवेश के लिए बुधवार को पहली पाली में एमए, एमएससी और दूसरी पाली में एलएलएम और एमकॉम के लिए प्रवेश परीक्षा हुई। परीक्षा के लिए पंजीकृत 21372 में 16851 परीक्षा में शामिल हुए। इस प्रकार 78.85 फीसदी प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए अर्थात 21 फीसदी ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन


प्रवेश प्रकोष्ठ के डॉ. शैलेंद्र राय के अनुसार बुधवार को पहली पाली में एमए और एमएससी की प्रवेश परीक्षा 11 शहरों के 91 केंद्रों पर ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से हुई। पहली पाली के 63 केंद्रों में 31 ऑफलाइन और 32 ऑनलाइन थे। दूसरी पाली के 28 केंद्रों में 13 ऑफलाइन और 15 ऑनलाइन केंद्र थे। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा में कोविड-19 कई गाइडलाइन का पालन किया गया। केंद्र में प्रवेश से पूर्व सभी की थर्मल स्कैनिंग भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें