हाईकोर्ट में आठ जून से खुली अदालत में सुनवाई के साथ ही वीडियो कांफ्रेंसिंग से भी सुनवाई की व्यवस्था जारी रहेगी। जिस अधिवक्ता या व्यक्ति को अपने मुकदमे में वीडियो कांफ्रेंसिंग से बहस करनी है, उसे इसे ई-मेल पर मुकदमे की डिटेल के साथ अनुरोध करना होगा। अनुरोध स्वीकार होने पर उसे एक वीडियो लिंक भेजा जाएगा। ई-मेल पर अधिवक्ता या अपने मुकदमे में खुद बहस करने के इच्छुक व्यक्ति को एक दिन पहले रात आठ बजे तक अपने मोबाइल नंबर और मुकदमे की डिटेल के साथ अनुरोध भेजना होगा।
वीडियो कांफ्रेंसिंग सुविधा क्रोम व ब्राउजर पर बेहतर ढंग से उपयोग में लाई जा सकती है। इसके लिए जारी आईडी request_vc_alld@allahabadhighcourt.in इलाहाबाद हाईकोर्ट के लिए और लखनऊ पीठ के लिए- request_vc_lko@allahabadhighcourt.in है। अधिवक्ताओं व सरकारी वकीलों से अनुरोध किया गया है कि वह वीडियो लिंक किसी दूसरे व्यक्ति से शेयर न करें और एक पक्षकार की तरफ से दो से अधिक अधिवक्ता न बैठें।