मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में मंगलवार से एनआईटी, ट्रिपलआईटी सहित देश के केंद्रीय संस्थानों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। एमएनएनआईटी को 2020 के लिए केंद्रीय सीट आवंटन बोर्ड (सी-सैब) की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। सी-सैब के जरिए देश के 31 राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (एनआईटी), 26 भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थानों (ट्रिपलआईटी), 29 केंद्रीय संस्थानों सहित पूर्वोत्तर क्षेत्र के संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सी-सैब छह अक्तूबर से नौ नवंबर के बीच छह राउंड में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करेगा। इसके जरिए देश भर के 80 संस्थानों की 600 से अधिक कोर्स की 35 हजार सीटों पर प्रवेश होगा। छह से 16 अक्तूबर के बीच मॉक टेस्ट के बाद 17 अक्तूबर को पहले राउंड के लिए सीट आवंटन होगा।