घटनास्थल पर पहुंचे विधायक संदीप पटेल
उरुवा। चक्काजाम की खबर मिलने के बाद घटनास्थल पर विधायक संदीप पटेल पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को समझाया। कहा कि पुलिस कार्रवाई में जुटी है। जल्द ही घटना का खुलासा हो जाएगा। इसके बाद आक्रोशित परिजन शांत हुए।
अपहरण की घटना निकली झूठी, छात्रा प्रेमी संग गई थी
पुलिस की जांच में अपहरण की घटना झूठी निकली। छात्रा अपने प्रेमी संग गई थी। बरामद की गई छात्रा ने पुलिस को असलियत बता दी। मेजा थाने के इंस्पेक्टर दीनदयाल सिंह ने बताया कि वे लोग स्कूटी से शहर के लिए निकले थे। औद्योगिक थाना क्षेत्र के समीप पेट्रोल खत्म हो गया तो दोनों लोग टेंपो से नैनी स्टेशन पहुंचे। वहां जयपुर के लिए ट्रेन नहीं मिली तो दोनों टेंपो से प्रयागराज जंक्शन गए। वहां दोनों ने शादी कर ली। पकड़ा गया प्रेमी मेजा थानाक्षेत्र का ही रहने वाला है। आरोपी जयपुर में रहता है। दोनों ने बताया कि उनके परिजन संतुष्ट नहीं थे, इसलिए यह नाटक करना पड़ा। इंस्पेक्टर दीनदयाल सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
मामले में अज्ञात अपहरणकर्ताओं के खिलाफ मेजा थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। तीन घंटे जांच के बाद प्रयागराज जंक्शन पर दोनों को पकड़ लिया गया है। दोनों में काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
-संत प्रसाद उपाध्याय, एसीपी मेजा