फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: कबड्डी में आरएस एकेडमी ने शिवानी हीरो को दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में रविवार को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन फूलपुर के सांसद प्रवीण सिंह पटेल की पत्नी गोल्डी सिंह पटेल ने किया। ब्लॉक प्रमुख सहसों गीता सिंह ने खिलाड़ियों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान आरएस एकेडमी हंडिया और शिवानी हीरो रहीमापुर टीम के बीच मैच खेला गया। जिसमें हंडिया की टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में चार जनपदों की आठ टीमों को बीच मैच खेले जाएंगे। फाइनल मैच दो फरवरी को होगा। आयोजक सर्वेश ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर तीरथ सिंह, जिला उपाध्यक्ष भाजपा अनिरुद्ध सिंह पटेल, संदीप द्विवेदी, पीके पांडे,, ज्ञान प्रताप सिंह, भूपेंद्र मिश्रा, बब्बू मिश्रा, अनुराग सिंह, अन्नू सिंह, राहुल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें