फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहेली के सामने सिरफिरे युवक ने छात्रा को गोली से था उड़ाया 

Tue, 18 Feb 2020 01:40 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj crime news - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन
आरकेपुरम कालोनी में दो दिन पहले हुई वारदात की एक और सीसी टीवी कैमरे के फुटेज पुलिस को मिली है। सीसी टीवी कैमरे में बीकॉम छात्रा सौम्या तिवारी और सिरफिरे युवक अरसान के साथ ही उसकी सहेली भी साथ में जाती हुई दिखाई दी है। सहेली की आंखों के सामने ही सिरफिरे युवक ने सौम्या को गोली से उड़ाया था। इसके बाद सहेली बदहवास हालत में वहां से भागी।  
विज्ञापन


गंगोत्री हवेलिया की रहने वाली सौम्या तिवारी की 15 फरवरी की दोपहर में आरकेपुरम कालोनी की गली में गोली मारकर हत्या करने के बाद सिरफिरे युवक अरसान ने अपने को भी गोली मारकर उड़ा दिया था। इस दौरान वारदात स्थल से कुछ दूरी पर एक कार के पीछे छिपे उसके तीन दोस्त भी नजर आए थे। इनमें से एक को पुलिस ने हिरासत में ले रखा है। फरार चल रहे दो अन्य साथियों की तलाश पुलिस कर रही है। इसी बीच रविवार की देर रात एक और सीसी टीवी फुटेज से पुलिस को अहम सुराग मिला।

सीसी टीवी फुटेज में छात्रा सौम्या, युवक अरसान के अलावां एक और युवती साथ में जाते हुए दिखाई दी है। पुलिस की माने तो वह कोई और नहीं बल्कि सौम्या की सहेली है जिसको उसने फोन कर वहां बुलाया था। सिरफिरे अरसान ने सहेली के सामने ही सौम्या की गोली मारकर हत्या की थी। इसके बाद बदहवास सहेली वहां से भाग निकली। छात्रा की हत्या करने के तकरीबन 13 सेकंड बाद युवक अरसान ने खुद को गोली से उड़ा दिया था। 
विज्ञापन


हमेशा अवैध असलहा लेकर चलता था अरसान 
झूंसी। पकड़े गए अरसान के साथी से पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि वह हमेशा अवैध असलहा लेकर चलता था। वह घर से बाहर निकलते ही जींस में अवैध असलहा लगा लेता था। इस बात की भनक तक उसके परिजनों को नहीं थी। उस दिन भी वह रोज की तरह अवैध असलहा लेकर आरकेपुरम कालोनी पहुंचा तथा पहले छात्रा सौम्या और बाद में खुद को गोली से उड़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें