फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी के नए रोगियों के मामले में इलाहाबाद सूबे में नंबर-1 पर

Mon, 08 Jan 2018 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
दिल की धड़कन का हमारी सेहत पर काफी असर - फोटो : Thinkstcok
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के सर्वे में संगमनगरी ने अनचाही रेटिंग हासिल की है। सरकार के लाख जतन के बावजूद इलाहाबाद में टीबी रोगी तेजी से फैल रहा है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से प्रदेश में कराए गए टीबी के 250 से अधिक नए रोगियों के सर्वे में इलाहाबाद प्रदेश में पहले नंबर पर है। दूसरे नंबर पर कानपुर में 115 मरीज चिह्नित किए गए हैं। यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने चिह्नित किए गए टीबी की आशंका वाले अन्य रोगियों की दोबारा जांच कराने का फैसला लिया है। सर्वे का दूसरा चरण 5 मार्च को शुरू  होकर 20 मार्च तक चलेगा।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने टीबी के नए रोगियों को चिह्नित करने के लिए दिसंबर के अंतिम सप्ताह से एक पखवारे का अभियान चलाया। इलाहाबाद के जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि इस कार्य में 250 टीमें लगाई गई हैं। प्रत्येक टीम ने एक दिन में 50 से 60 घरों में जाकर परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। खांसी वाले मरीजों को चिह्नित किया। इस प्रकार 15 दिन में घनी आबादी वाले क्षेत्रों से लेकर नवविकसित क्षेत्रों के विभिन्न मोहल्लों झोपड़पट्टी, भट्ठा आदि में रहने वाली लाखों की आबादी को सर्वे में शामिल किया गया। जिन लोगों (नए मरीजों) को टीबी की आशंका थी, मौके पर ही उनके बलगम के नमूने लिए गए। 6 दिसंबर की शाम तक मिले आंकड़ों के मुताबिक जांच में इनमें से 250 अधिक नए लोगों को टीबी से पीड़ित होने का पता चला है। रिपोर्टेड घरों की संख्या का आंकड़ा एक लाख के करीब है।

टीबी हॉस्पिटल के डॉ. रोहित के मुताबिक इनके अलावा स्वास्थ्य विभाग में टीबी के 8425 रोगी पंजीकृत हैं।  विभाग का मानना है कि निजी डॉक्टरों के पास सरकारी अस्पतालों में पंजीकृत रोगियों की तुलना में तीन गुना ज्यादा मरीज इलाज करा रहे हैं। इनकी संख्या करीब 30 हजार है। निजी डॉक्टरों से टीबी के सभी मरीजों का रिकार्ड मांगा गया है। शासन के निर्देश पर 26 दिसंबर से शुरू यह अभियान नौ जनवरी तक चलेगा। जबकि निदेशालय ने 8 जनवरी तक की रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन



मिशन इंद्रधनुष आज से
इलाहाबाद। जीवन रक्षक टीके लगवाने से वंचित बच्चों का टीकाकरण कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग 8 जनवरी को सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान शुरू कर रहा है। इसके तहत शहरी क्षेत्रों खासकर मलिन बस्तियों में टीकाकरण से वंचित बच्चों या जिन्हें आधे - अधूरे टीके लगे हैं, उन्हें टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें