फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : रमजान में ईरान संकट का असर, लगातार बढ़ रहे मेवों के दाम

Fri, 06 Mar 2026 01:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

माहे रमजान के दौरान संगमनगरी के बाजारों में फलों और मेवों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इफ्तार की रस्मों में खास अहमियत रखने वाले फलों और सूखे मेवों के दाम बीते चार-पांच दिनों में तेजी से बढ़े हैं।
विज्ञापन
ड्राई फ्रूट्स। - फोटो : एआई।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माहे रमजान के दौरान संगमनगरी के बाजारों में फलों और मेवों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इफ्तार की रस्मों में खास अहमियत रखने वाले फलों और सूखे मेवों के दाम बीते चार-पांच दिनों में तेजी से बढ़े हैं। ईरान युद्ध का असर भी मेवों के दाम पर पड़ा है। बादाम, अखरोट, अंजीर, पिस्ता के बढ़ते दामों ने लोगों को परेशान कर दिया है।
विज्ञापन


कारोबारी दीपक केसरवानी ने बताया कि खजूर और मेवों की खेप जो ईरान के रास्ते आती थी, वह अधर में लटकी है। मांग और आपूर्ति के बीच बढ़ते फासले के कारण थोक बाजार में सप्लाई कम है। आने वाले दिनों में कीमतों में 15 से 20 फीसदी की वृद्धि और होने की संभावना है। प्रयागराज में बीते चार-पांच दिन में बादाम, अखरोट, पिस्ता के दाम पांच से दस फीसदी तक बढ़ चुके हैं।

वहीं, फलों की बात करें तो रमजान के पूर्व केले के दाम 50 से 60 रुपये प्रति दर्जन थे, जो अब बढ़कर 70 से 80 रुपये दर्जन हो गए हैं। सेब के दाम भी 200 रुपये प्रतिकिलो के करीब पहुंच चुके हैं। इसी तरह पपीता, अंगूर और तरबूज की कीमतों में भी प्रतिकिलो 10 से 15 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


रामबाग में इफ्तारी की खरीदारी कर रहे मो. अकरम ने बताया कि कुछ दिन पूर्व सेब के दाम 150 रुपये प्रतिकिलो तक थे, जो अब 200 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गए हैं। अनार के दाम भी 200 रुपये प्रतिकिलो के करीब पहुंच चुके हैं। मुंडेरा फल सब्जी विक्रेता संघ के सतीश कुशवाहा ने बताया कि होली की वजह से फलों की आवक कम हुई थी। अब उम्मीद है कि दो-तीन दिन में दाम शायद कुछ कम हों।
विज्ञापन


रमजान के पहले और अब फलों के दाम

केला 50-60 रुपये - 70-80 रुपये
सेब 130-150 रुपये - 180-200 रुपये
पपीता 30-40 रुपये - 50-60 रुपये
अनार 120-150 रुपये - 150 -180 रुपये
अमरूद 40 - 50 रुपये - 80 -100 रुपये
संतरा 80-100 रुपये - 100-120 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें