शंकरगढ़ में चला प्रसाशन का बुलडोजर
थाना क्षेत्र के ग्राम लेदर स्थित खलिहान पर किए गए अवैध कब्जे पर रविवार को प्रशासन का बुलडोजर गरजा। आरोप है कि गांव के राम आसरे ने अवैध निर्माण कराया था।
राजस्व विभाग द्वारा कई बार मना करने के बावजूद आरोपी दबंगई कर रहा था। लेखपाल विश्व प्रकाश ने मामले का संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसके आधार पर एसडीएम बारा के निर्देश पर कार्रवाई की गई। नायब तहसीलदार शंकरगढ़ राजेश यादव, राजस्व निरीक्षक अभय राज यादव व शंकरगढ़ पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध कब्जा को मुक्त कराया गया।