फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जा, थाना दिवस में आई शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
भूमाफिया ने स्कूलों की जमीन भी नहीं छोड़ी। शनिवार को थाना दिवस में शिकायत आई कि ग्राम सुजौना में आराजी संख्या 185 में विद्यालय की भूमि पर अवैध अतिक्रमण किया गया है। इसी तरह अन्य तहसीलों में भी सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की दर्जनों शिकायतें आईं।
विज्ञापन

डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर कुछ स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया। तहसील बारा में ग्राम जोंधीमझियारी, ग्राम भटपुरा, ग्राम सुजौना, ग्राम सलैया पनियारी व नगर पंचायत शंकरगढ़ में अवैध कब्जे की शिकायतें आईं। इन मामलों में दोनों पक्षों को सुनने के बाद शिकायतों का निस्तारण किया गया। तहसील मेजा के ग्राम बधंवा में चर्कमार्ग व नाली पर अवैध कब्जे की शिकायतें आईं।
ग्राम महूली कला में तालाब की भूमि के कुछ भाग पर पशु बांधने के लिए छप्पर डालकर अवैध कब्जा किया गया था, जिसको क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक/लेखपाल द्वारा पुलिस बल के सहयोग से हटवाया गया। तहसील कोरांव के चकमार्ग पर अवैध कब्जे की कई शिकायतें प्राप्त हुईं। राजस्व टीम से जांच कराते हुए सभी शिकायतों का निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन

तहसील हंडिया में भी अवैध कब्जे की शिकायतें थाना दिवस में दर्ज कराई गईं, जबकि सबसे अधिक शिकायतें तहसील करछना से प्राप्त हुईं। इसके अलावा तहसील सदर के ग्राम आदमपुर उर्फ मदारीपुर में चकरोड पर अवैध कब्जे की शिकायत पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता ने दर्ज कराई। अकबरपुर सल्लाहपुर में नाली पर अतिक्रमण की शिकायत दर्ज कराई गई। तहसील फूलपुर में भी चकमार्ग, खड़ंजा मार्ग पर अवैध कब्जे की शिकायतें दर्ज कराई गईं।

कार्रवाई में पक्षपात का लगाया आरोप
प्रयागराज। शंकरगढ़ की ग्रामसभा जोंधी मझियारी में रास्ते की जमीन पर बने भवन को ध्वस्त किए जाने की कार्रवाई पर पक्षपात के आरोप लगाए गए हैं। वहां रह रहे राम मिलन का कहना है कि उनकी चार पीढ़ियां इसी घर में रहती आईं हैं। वह दलित हैं, इसलिए उन्हें उजाड़ दिया गया, जबकि पड़ोस के अन्य लोगों को नहीं हटाया गया। राम मिलन का कहना है कि पड़ोसी भी उसी गाटा संख्या पर बसे हैं, जहां उनका मकान है। ऐसे में प्रशासन की यह कार्रवाई पक्षपात पूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें