फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अवैध ऑटो स्टैँड के कारण रीवा राजमार्ग पर लग रहा जाम

Fri, 26 Dec 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
नैनी। अवैध रूप से संचालित टैक्सी स्टैंड के कारण रीवा राजमार्ग पर जारी बाजार के पास लगा जाम
विज्ञापन
अवैध रूप से चल रहे ऑटो स्टैंड के चलते रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लग रहा है। इसके कारण छोटे व बड़े वाहनों को यहां से गुजरने में समस्या होती है। जाम के कारण आए दिन एंबुलेंस भी फंस जाती है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गीज, चामू, पहाड़ी, अतरसुइया एवं कौंधियारा क्षेत्र से आवागमन करने वाले राहगीरों और स्कूली बच्चों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ता है । लोगो ने जिलाधिकारी व स्थानीय प्रशासन से उक्त समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। इस बाबत कौंधियारा पुलिस का कहना है कि पूर्व में भी कई बार इन ऑटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। एक बार फिर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें