भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) मास मीडिया इंनफारमेटिक्स पर चार वर्षीय बीटेक कार्यक्रम शुरू करेगा। संस्थान की ओर से नए कोर्स के पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए शुक्रवार को आयोजित कार्यशाला में यह जानकारी निदेशक प्रो. पी नागभूषण ने दी। उन्होंने कहा कि ट्रिपलआईटी ने नए पाठ्यक्रम की शुरुआत की औपचारिकता को अंतिम रूप दे दिया गया है। उन्होंने बताया कि नए पाठ्यक्रम के शुभारंभ के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संस्थान आने की सहमति दे दी है। उन्होंने बताया कि उम्मीद है कि अगले दो महीने में नए कोर्स का शुभारंभ हो जाएगा। उन्होंने बताया मास मीडिया इनफारमेटिक्स में बीटेक शुरू करने वाला ट्रिपलआईटी इलाहाबाद देश का पहला संस्थान होगा। उन्होंने बताया कि इस बात की जानकारी उन्होंने मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक को दे दी है।