फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौर मंडल के ग्रहाें को हाथो से छूने का अनुभव

Tue, 09 Dec 2014 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रिपलआईटी में इंसपायर कार्यक्रम में भाग लेने आए छात्रों के लिए संस्थान परिसर में तैयार तारा मंडल का अनुभव अनूठा रहा। यह बच्चे थ्री डी तकनीक से सीधे सौर मंडल के ग्रहों को छूकर उत्साहित थे। संस्थान के सीसी-1 और सीसी-2 में लगाए गए तारामंडल का अनुभव विद्यार्थियों के लिए पहेली से कम नहीं था।
विज्ञापन


छात्रों के लिए अलग-अलग तारामंडल जवाहर प्लेनेटोरियम के जरिए लगाया गया है। यह तारामंडल गुब्बारे के आकार का है। इसमेें हवा भरकर बड़ा किया जाता है। इस गुब्बारे में 50 बच्चे अथवा 30-40 लोग आराम से प्रवेश कर सकते हैं। इस गुब्बारे में सजे डिजीटल प्लेनेटोरिम में प्रवेश करने के बाद बच्चे उत्साहित दिखाई पड़े। इसी के साथ इंसपायर कार्यक्रम में आए बच्चों के लिए संस्थान के फुटबाल ग्राउंड पर टेलीस्कोप लगाई गई है। इस कार्यशाला में बच्चों को अनूठा नजारा दिखाई पड़ रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें