फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल सिपाही और हत्यारोपी दरोगा के घर पहुंचे आईजी अमिताभ ठाकुर

Mon, 16 Mar 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल डिफेंस के आईजी अमिताभ ठाकु र सोमवार को इलाहाबाद पहुंचे। वह कचहरी कांड में घायल सिपाही अजय नागर को देखने जीवन ज्योति अस्पताल पहुंचे तो हत्या के आरोपी दरोगा शैलेंद्र सिंह के परिजनों से मिलने उसके राजरूपपुर स्थित घर भी गए। उन्होंने दरोगा की पत्नी और सिपाही के परिजनों को मदद के तौर पर एक-एक दिन का वेतन दिया और घटना पर खेद जताया। शाम को पत्रकारों से मुखातिब आईजी ने कहा कि वीडियो फुटेज और चर्चा में यह बात सामने आई है कि दरोगा ने अपने बचाव में फायर किया था। उन्होंने सीबीआई जांच का समर्थन किया और कहा कि इससे सच सामने आ जाएगा। आईजी अमिताभ ठाकुर सोमवार ट्रेन से प्रयाग स्टेशन पहुंचे थे। उन्होंने सिपाही के इलाज पर संतोष भी जताया।
विज्ञापन



दरोगा की पत्नी सपना सिंह ने बताया कि वह 11 मार्च को शाम चार बजे घर पहुंचे थे। वर्दी फटी हुई थी और वह बदहवास दिख रहे थे। उन्होंने घर पर ही कपड़े बदले और दो मिनट में बिना कुछ बोले निकल गए। यह भी खुलासा किया कि शैलेंद्र नारीबारी चौकी के लिए घर से निकले थे लेकिन उनके पास कोर्ट से किसी का फोन आया। इसके बाद वह कचहरी चले गए थे। यह बात उन्होंने फोन पर पत्नी को बताई थी। आईजी ने कहा कि कचहरी बुलाने के पीछे कोई साजिश तो नहीं थी, इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें