फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले साल झगड़ा किया था तो लगानी होगी थाने में हाजिरी 

Mon, 09 Mar 2020 11:14 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था। - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
पिछले साल होली पर अगर झगड़ा किया है तो थाने पर हाजिरी लगानी पड़ेगी। पुलिस ने पूरे जिले में निरोधात्मक कार्रवाई की है। होली के दौरान जितने मुकदमे दर्ज हुई है, सबकी फाइलों को खोलकर झगड़ा करने वालों को तलब किया गया है। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है। जिले में बड़ी संख्या में लड़कों को थाने पर बिठाया गया है। 
विज्ञापन


होली पर विवाद और झगड़ों को देखते हुए पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई की है। ये मामले में दरअसल पिछले साल के हैं। पिछले साल जिले में जिन जिन स्थानों पर लड़ाई झगड़े और विवाद हुए थे, उन सभी की लिस्ट बनाकर झगड़ा करने वालों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है। झगड़ा करने वालों के घर पूरे जिले में दबिश दी जा रही है। उन्हें थाने पर बुलाया जा रहा है।

कुछ को नोटिस देकर तो कुछ को चेतावनी देकर छोड़ा गया है। बड़ी संख्या में लड़कों को थाने पर बिठाया भी गया है। जिन जिन स्थानों पर झगड़े हुए थे, स्थानीय पुलिस को वर्तमान में उसकी स्टेटस रिपोर्ट भी अधिकारियों को देनी है। सोमवार को सोर्स सिफारिश करने वालों की भीड़ दिन भर लगी रही। निरोधात्मक कार्रवाई के अलावा रविवार को पुलिस ने बड़ी संख्या में लड़कों के खिलाफ धारा 151 के तहत भी कार्रवाई की है। एसपी सिटी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस झगड़ा करने वालों पर नजर बनाए हुए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें