फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर सेल्फी लेते पकड़े गए तो जाना होगा जेल

Thu, 05 Apr 2018 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
Selfie
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक किनारे सेल्फी लेने के दौरान हुई तमाम वारदातों को देखते हुए रेल प्रशासन ने इसे रोकने की तैयारी की है। उत्तर मध्य रेलवे समेत तमाम जोनल रेलवे प्रशासन ने ऐसे लोगों के खिलाफ  अब कार्रवाई करने की बात कही है। बोर्ड से मिले निर्देश के बाद अब ट्रैक किनारे सेल्फी लेने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। जुर्माना न दिए जाने की स्थिति में जेल भेजे जाने का भी प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन


दरअसल देश के तमाम स्थानों पर रेलवे ट्रैक किनारे सेल्फी लेने के दौरान लोग ट्रेन की चपेट में आ चुके हैं। इसमें से कुछ की जहां जान गई तो बहुत से लोग घायल भी हुए। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए बोर्ड स्तर से तय किया गया है कि अगर रेलवे ट्रैक किनारे या ट्रैक पर कोई सेल्फी ले रहा है तो उसे रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान पकड़ ले। ऐसे लोगों के खिलाफ रेलवे की धारा 147 के तहत कार्रवाई की जाए। इस धारा में जुर्माना लिए जाने का प्रावधान है। जुर्माना न दिए जाने की स्थिति में संबंधित व्यक्ति को जेल भेजे का प्रावधान है। रेलवे बोर्ड की ओर से इस आशय का एक ट्वीट भी किया गया है। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ गौरव कृष्ण बंसल ने भी बोर्ड के इस ट्वीट को रीट्वीट किया है।
कुंभ के पहले जंक्शन पर बनेगा सेल्फी प्वाइंट

रेलवे ट्रैक पर सेल्फी लेने के बजाय रेलवे स्टेशन पर सेल्फी लेने के लिए एनसीआर प्रशासन द्वारा जंक्शन पर खास तैयारी की जा रही है।  कुंभ मेले के पूर्व इलाहाबाद जंक्शन के सिटी और सिविल लाइंस साइड में रेलवे सेल्फी प्वाइंट भी बनाएगा। डीआरएम एसके पंकज के मुताबिक कुंभ में लोग अच्छी यादें लेकर जाए इसी वजह से सेल्फी प्वाइंट बनाने का निर्णय लिया गया है। प्लेटफार्म नंबर एक पर भी एक सेल्फी प्वाइंट बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें