फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: आरोपी की गिरफ्तारी न हुई तो आंदोलन होगा और तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट के पास चौराहे पर धरने में शामिल हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि कुछ अराजकतत्व चिकित्सा व्यवस्था की गरिमा को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में आए दिन तीमारदारों और मरीजों के साथ मारपीट की घटनाएं सामने आती रहती हैं। यह चिंताजनक है। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष ममता मौर्या ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को महिलाओं पर हाथ उठाने से पहले यह सोचना चाहिए कि उनके घरों में भी बहन-बेटियां हैं। अधिवक्ता भारती मिश्रा, स्वर्णलता सुमन और वंदना सिंह ने कहा कि डॉक्टर और वकील दोनों ही जिम्मेदार और शिक्षित वर्ग से आते हैं इसलिए उन्हें मर्यादित व्यवहार करना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें