झूंसी के त्रिवेणीपुरम कालोनी में छात्रा ऋतु के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजती पु
त्रिवेणीपुरम में नीट की छात्रा ऋतु शर्मा की आत्महत्या की घटना ने हर किसी को झकझोर दिया है। सबके जुबान पर एक ही बात है, काश! ऋतु तीसरी काउंसिलिंग के परिणाम का इंतजार कर लेती तो आज वह जिंदा होती।
इस घटना ने एक बार फिर प्रतियोगी परीक्षाओं के दबाव और परिणाम को लेकर बच्चों में बढ़ती बेचैनी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों के मुताबिक, नीट के दो राउंड की काउंसलिंग में ऋतु का चयन नहीं हो पाया था। वह तनाव में थी। कॉल्विन अस्पताल के वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ.राकेश पासवान का कहना है कि बच्चों को जीवन में धैर्य रखना चाहिए। किसी एक परीक्षा या उसके परिणाम से जिंदगी तय नहीं होती। असफलता या मनचाहा परिणाम न मिलने पर निराश होने के बजाय आगे के अवसरों का इंतजार करना चाहिए। अभिभावकों को भी बच्चों पर अनावश्यक दबाव बनाने के बजाय उनकी भावनाओं को समझना और मुश्किल समय में उनका साथ देना चाहिए।
गोली की आवाज क्यों नहीं सुनाई दी?
एक सवाल यह भी उठ रहा है कि बगल के कमरे में गोली चली तो आवाज भी हुई होगी। इसके बावजूद माता पिता को कुछ पता ही नहीं चला। एसीपी झूंसी अरुण पाराशर ने बताया कि चूंकि ऋतु दी रात तक अपने कमरे में पढ़ाई करती थी और माता पिता खाना खाकर जल्दी सो जाते थे। शायद यही वजह होगी कि उन्हें पता नहीं चला। ऋतु का एक भाई है, वह देहरादून में पढ़ाई कर रहा है।
सुसाइड नोट मिलने की चर्चा
चर्चा है कि छात्रा का अंग्रेजी में सुसाइड नोट मिला है। उसमें वह वह ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर (ओसीडी) से पीड़ित होने की बात लिखी है। उसने लिखा है कि बीमारी के कारण उसके मन में बार-बार अनचाहे विचार आते हैं। फिलहाल, सुसाइड नोट मिलने की पुष्टि नहीं देर रात तक नहीं हो सकी। परिजनों ने बताया कि ऋतु आंख से संबंधित परेशानी से जूझ रही थी। उसका दिव्यांगता प्रमाणपत्र भी बना था। वह पढ़ाई में अच्छी थी।