फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयोग की भर्तियों की हो सीबीआई जांच : डॉ. रीता

Sun, 05 Apr 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
लोक सेवा आयोग अध्यक्ष के खिलाफ प्रतियोगियों के आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. रीता बहुगुणा जोशी रविवार को अनशन स्थल पर पहुंची। उन्होंने प्रतियोगियों और छात्रों को संबोधित भी किया और उनकी हर मांग का समर्थन किया। डॉ. जोशी ने दोनों पाली की परीक्षा निरस्त करने की मांग की। विधान परिषद में कांग्रेस के नेता नसीब पठान भी प्रतियोगियों के बीच पहुंचे और उनका मुद्दा विधानसभा के दोनों सदनों में उठाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


डॉ.रीता का कहना था कि आयोग की भर्तियों पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। इससे उसकी विश्वसनीयता पर प्रश्नचिन्ह लग गया है। इसलिए सरकार को आयोग की भर्तियों की सीबीआई जांच करानी चाहिए। उन्होंने छात्रों के आंदोलन को हर स्तर पर समर्थन का आश्वासन दिया। डॉ. रीता के साथ प्रदेश सचिव अभिषेक शुक्ला, मानस शर्मा, संत प्रसाद पांडेय, गौरव त्रिपाठी, हरीनाम सिंह, आशीष पांडेय, जितेंद्र तिवारी, विजय बहादुर सिंह भी छात्रों के समर्थन में अनशन स्थल पर पहुंचे थे।


विधान परिषद में कांग्रेस के नेता नसीब पठान ने भी अनशन स्थल पर पहुंचकर छात्रों की सभी मांग का समर्थन किया। नसीब ने कहा कि छात्रों की मांग जायज है। लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष को तत्काल हटाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों की पेपर लीक तथा भर्तियों की सीबीआई जांच की मांग वह मुख्यमंत्री और सभापति के समक्ष रखेंगे। नसीब के साथ जिलाध्यक्ष अनिल द्विवेदी, प्रदेश प्रवक्ता क्रांति शुक्ला, जावेद उर्फी, परवेज अख्तर अंसारी, तालिब अहमद आदि भी अनशन स्थल पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें