फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अखिलेश अगर शिवाजी का सम्मान करते हैं तो अबू आजमी सपा में क्यों हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने नागपुर में हुई हिंसा की घटना को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, अगर अखिलेश यादव के मन में छत्रपति शिवाजी के लिए सम्मान है तो औरंगजेब का महिमा मंडन करने वाले अबू आजमी अब तक सपा में क्यों हैं?
विज्ञापन

प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम ने कहा कि औरंगजेब का महिमामंडन न महाराष्ट्र ने बर्दाश्त किया और न ही यूपी करेगा। उन्होंने कहा कि अखिलेश ने महाकुंभ को लेकर भी सवाल उठाए थे। वह अब तक तुष्टिकरण की राजनीति नहीं छोड़ी है। इससे प्रदेश और देश का बहुत नुकसान हुआ है। नागपुर हिंसा में आरएसएस की भूमिका पर पूछे सवाल के जवाब में केशव ने अखिलेश और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है कि यह दोनों संघ को लेकर हमेशा गलत बयानी करते हैं।
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद द्वारा सहारनपुर स्टेशन का नाम बदलकर शाकुंभरी देवी किए जाने के प्रस्ताव पर डिप्टी सीएम ने कहा कि वह पहले बताएं कि उनके फर्जी जनेऊधारी नेता राहुल गांधी महाकुंभ में क्यों नहीं आए?
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों से सर्किट हाउस में की मुलाकात
प्रयागराज। एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। महानगर अध्यक्ष अध्यक्ष संजय गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान एवं यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम के ऊपर पुष्पवर्षा की। इसके बाद वह सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों से मुलाकात की। यहां उन्होंने कहा कि अब जिला पंचायत और 2027 के विधानसभा चुनाव में पुनः कमल खिलाकर सपा, बसपा, कांग्रेस का सफाया करना है। उन्होंने कहा कि सपा के पीडीए का मतलब परिवार डेवलपमेंट एजेंसी है। इस अवसर पर महापौर गणेश केसरवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष वी के सिंह, शैलेश पांडे, सुबोध सिंह, कुंज बिहारी मिश्रा,राजेश केसरवानी, दिलीप चतुर्वेदी, आशीष गुप्ता, विवेक मिश्रा, विशाल अग्रवाल, चंद्रा अहलूवालिया, आनंद दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें