फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएस अफसर पर लगाया धमकाने का आरोप

Tue, 23 Apr 2019 01:31 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
crime amar ujala
विज्ञापन

आईएएस अफसर मनु श्रीवास्तव की ओर से घर को हड़पने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराने के बाद जार्जटाउन निवासी अशोक कुमार पांडेय ने आईएएस अफसर पर पलटवार करते हुए उन पर धमकाने का आरोप लगाया है। सोमवार को उन्होंने आईजी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों से मुलाकात करते हुए बताया कि उनको यह मकान 1994-95 में रेंट कंट्रोल एक्ट के तहत सारी विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद एलॉट किया गया था।

विज्ञापन


अब आईएएस अधिकारी अपने पद का दुरूपयोग करके उनके खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराके उनको धमकाने की कोशिश कर रहे हैं। गौरतलब है कि मप्र के प्रमुख सचिव वाणिज्य एवं नवीनीकरण मनु श्रीवास्तव ने लाउदर रोड स्थित अपने मकान को कब्जाने के आरोप में अशोक कुमार पांडेय के खिलाफ कर्नलगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। अशोक ने पुलिस अधिकारियों से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें