इलाहाबाद। ईद के मौके पर भी शनिवार को इलाहाबाद जंक्शन और छिवकी स्टेशन पर कई ट्रेनें नहीं पहुंची। करीब दर्जन भर से ज्यादा ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। निरस्त होने वाली बहुत सी ट्रेनों में उन लोगों का भी रिजर्वेशन था, जिन्हें ईद अपनी परिजनों के संग मनानी थी। ट्रेनें न आने की वजह ऐसे यात्रियों के परिजन भी खासे मायूस हो गए।
इटारसी रेलवे स्टेशन के आरआरआई रूम में लगी आग के बाद से मुंबई और साउथ इंडिया रूट की तरफ चलने वाली ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा गया है। हर रोज काफी संख्या में रेलवे ट्रेेनों को निरस्त कर रहा है। शनिवार को भी इलाहाबाद और छिवकी आने वाली कई ट्रेनों का निरस्तीकरण रहा। इसमें 11060 छपरा-एलटीटी, 11093/11094 महानगरी अप एंड डाउन, 12167 एलटीटी-वाराणसी, 12295/12296 संघमित्रा एक्सप्रेस अप एंड डाउन, 12792 सिकंदराबाद, 15018 काशी एक्सप्रेस, 11034 दरभंगा-पुणे, 11061 एलटीटी-मुजफ्फरपुर, 11071 कामायनी एक्सप्रेस, 12165 एलटीटी-वाराणसी, 13201 राजेंद्र नगर-एलटीटी प्रमुख रूप से शामिल रही। वहीं दूसरी ओर मुंबई दूरंतो के आज इलाहाबाद से रवाना होने की वजह से यात्रियों को खासी राहत मिली। पिछले एक माह के दौरान रेलवे ने इस ट्रेन को कई दफे निरस्त किया था। इसके पूर्व उधर इलाहाबाद से कानपुर जाने एवं वहां से आने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस के निरस्त होने से भी यात्रियों को दिक्कत हुई।
आज ये ट्रेनें नहीं पहुंचेंगी छिवकी और जंक्शन
11038 गोरखपुर-पुणे
11066 दरभंगा-एलटीटी
11067 एलटीटी-फैजाबाद
12149 पुणे-पटना
12150 पटना-पुणे
12791 सिकंदराबाद एक्सप्रेस
13202 एलटीटी-राजेंद्र नगर
15017 एलटीटी-गोरखपुर
18610 एलटीटी-रांची
22441 इलाहाबाद-कानपुर
22442 कानपुर-इलाहाबाद
11056 गोरखपुर-एलटीटी
11072 कामायनी एक्सप्रेस
11068 फैजाबाद-एलटीटी