जल्द तैयार होगी विस्तारित क्षेत्र की योजना
प्रयागराज नगर निगम में पहले 80 वार्ड थे, अब इसकी संख्या 100 हो गई है। विस्तारित क्षेत्र के विकास के लिए किसी एजेंसी या नगर निगम के माध्यम से सर्वे करवाया जाएगा। मैं भी निरीक्षण करुंगा। प्रयास रहेगा कि जल्द से जल वहां किए जाने वाले विकास कार्यों की व्यापक योजना तैयार की जाए। केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी सरकार होने की वजह से फंड की कमी नहीं आएगी।
पैदल चलूंगा तो सड़कें भी सही होंगी
नवनिर्वाचित मेयर ने कहा कि शहर की कुछ सड़कें खराब हैं। उसे मैं खुद जाकर देखूंगा। मैं पैदल चलूंगा तो सड़कें भी सही होंगी। वैसे भी मैं पैदल चलने वाला व्यक्ति हूं। दिन भर में 25 से 30 किलोमीटर तक भी आसनी से चल लेता हूं। शहर की नालियां भी सही होंगी और जहां से कूड़ा नहीं उठता, वहां से उठने लगेगा।
दूर होंगी कामर्शियल टैक्स की विसंगतियां
कामर्शियल टैक्स की विसंगतियों पर कहा कि उसका अध्ययन करेंगे। उस पर शासन से चर्चा कर दूर करवाने का प्रयास किया जाएगा। पार्षदों से भी चर्चा होगी और उसका समाधान खोजा जाएगा। प्रयागराज की जनता को विश्वास दिलाता हूं कि उनके हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा।