फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी बुआ याद आईं हैं, परिणाम बाद याद आ जाएगी नानी

Sat, 11 Mar 2017 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
केशव - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
एग्जिट पोल आने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने सपा, कांग्रेस और बसपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने शुक्रवार को एक के बाद एक कई ट्विट से विरोधी दलों पर खासा प्रहार किया है। उन्होंने शुक्रवार को ट्विट कर कहा कि ‘एग्जिट पोल देखकर कुछ लोगों को बुआ याद आ रही है, परिणाम देख कर के बहुतों को नानी याद आ जाएगी। यूपी मोदी जी और भाजपामय हो गया है कमल खिलेगा।’
विज्ञापन


केशव यहीं नहीं रुके उन्होंने एक अन्य ट्विट में  कहा कि ‘प्रदेश के मतदाताओं भाजपा के कार्यकर्ताओं पर पूर्ण विश्वास है कि सपा, बसपा और कांग्रेस की तिकड़ी को सुशासन और विकास के लिए नकार दिया है’। उनके हर एक ट्विट को समर्थकों द्वारा री-ट्विट भी किया गया। एक अन्य ट्विट में उन्होंने कहा कि ‘बसपा से गठबंधन का संकेत देकर मुख्यमंत्री अखिलेश ने मतगणना से पहले ही सपा की पराजय और भाजपा की विजय स्वीकार कर ली है।’ उधर एग्जिट पोल से उत्साही भाजपाइयों ने जिले में इस बार ऐतिहासिक प्रदर्शन करने का दावा किया है।

पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में पार्टी का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन होने जा रहा है। नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता के नेतृत्व में शुक्रवार को पार्टी पदाधिकारियों के साथ मतगणना को लेकर चर्चा की गई। कहा गया कि इस बार के विधानसभा चुनाव में जिले में कम से कम दस सीट भाजपा के खाते में आने जा रही है। पार्टी नेता सुबोध सिंह और  विक्रमजीत सिंह भदौरिया ने कहा कि शहर की तीनों सीटें भी एक साथ पहली बार भाजपा को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें