इलाहाबाद (ब्यूरो)। खेल विभाग की ओर से बुधवार से मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में शुरू हुई दो दिवसीय प्रदेशीय जूनियर बालक/बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता के पहले दिन लखनऊ के एथलीटों का दबदबा रहा। बालिका वर्ग की अधिकतर प्रतियोगिताओं में लखनऊ ही पहले स्थान पर रहा। इलाहाबाद बालक वर्ग में दो और बालिका वर्ग में एक प्रतियोगिताओं में प्रथम रहा। प्रदेश के दूसरे और मंडल भी एक-दो प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रहे। पहले दिन के खेल का परिणाम इस प्रकार रहा।
100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में सैफई के सौरभ सिंह, मेरठ के अभिषेक द्वितीय, गोरखपुर के धर्मेंद्र सिंह तृतीय, बालिका वर्ग में लखनऊ की विजय कुमारी प्रथम, सुनीता सोनकर द्वितीय, झांसी की उमा भारती तृतीय, 400 मीटर में स्पोर्ट कॉलेज के भानेश्वर पाठक प्रथम, इलाहाबाद के बृजेश कुमार द्वितीय, मेरठ के अरुण कुमार तृतीय, बालिका में मेरठ की सोनम सिंह प्रथम, कानपुर की उर्वशी द्वितीय, गोरखपुर की कविता तृतीय, 1500 मीटर में वाराणसी के अनिल सिंह यादव प्रथम, स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ के बृजेंद्र यादव द्वितीय, मेरठ के शनि तृतीय, बालिका में लखनऊ की आस्था ओझा, कानपुर की मनप्रीत कौर, मुरादाबाद की मधुरानी, 10000 मीटर पैदल चाल बालक वर्ग में कानपुर के धनंजय यादव प्रथम
मुरादाबाद के कुशाल सिंह द्वितीय, बस्ती नीरज चौरसिया तृतीय, बालिका में 5000 मीटर पैदल चाल में मुरादाबाद की स्वाति चाहर प्रथम, गोरखपुर की किरन निषाद द्वितीय, बस्ती की शिवांगी सिंह तृतीय, हैमर थ्रो बालक वर्ग में इलाहाबाद के विक्रांता प्रथम, मेराज अली द्वितीय, संदीप यादव तृतीय, बालिका वर्ग में इलाहाबाद की कोमल प्रथम, आइसा पटेल द्वितीय, वाराणसी की स्वाती सिंह तृतीय, 2000 मीटर स्टीपलचेस में लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज के ज्ञानेश्वर प्रथम, कानपुर के अशोक कुमार द्वितीय, इलाहाबाद के कुलदीप सिंह तृतीय, बालिका वर्ग में लखनऊ की खुशबू गुप्ता प्रथम, मिर्जापुर की ममता द्वितीय, लखनऊ की वर्षा तृतीय, डिस्कस थ्रो बालक वर्ग में मेरठ के सलिल चौधरी
इलाहाबाद मो. फहद, मो. अदनान तृतीय, बालिका वर्ग में सानिया दानिश प्रथम, अनामिका द्वितीय, शिवानी तृतीय, लंबी कूद बालक वर्ग में सैफई के गोविंद कुमार प्रथम, इरफान द्वितीय, लखनऊ के मो. नदीम तृतीय, बालिका में लखनऊ सुनीता सोनकर प्रथम, इलाहाबाद हर्षिता दूबे द्वितीय, अलीगढ़ कीर्ति सिंह तृतीय, अन्य प्रतियोगिता में मेरठ की अनामिका दास प्रथम, कानपुर की सानिया दानिश द्वितीय, मेरठ की शिवानी तृतीय स्थान पर रहीं। इसके पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन सिटी मजिस्ट्रेट बसंत अग्रवाल ने किया। इस मौके पर प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा, उपक्रीड़ाधिकारी मो. रुस्तम खान आदि मौजूद रहे।