फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां गंगा को जीवन किया समर्पित : मोदी

Mon, 25 Feb 2019 01:47 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
मोदी - फोटो : self
विज्ञापन
कुंभ नगरी में संगम स्नान के बाद गंगा पंडाल के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अविरल और निर्मल गंगा का संकल्प फिर दोहराया। उन्होंने अपना पूरा जीवन मां गंगा को समर्पित करने की बात कही। साथ ही नाविकों से सीधा नाता जोड़कर गंगा के किनारे बसने वाले लोगों से भी भावुक रिश्ता कायम किया। उन्होंने कहा, ‘मुझ पर ऐसा ही स्नेह बना रहे, आपकी सेवा करता रहूं, यही मेरी कामना है।’
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने बताया कि दक्षिण कोरिया के शांति पुरस्कार के रूप में जो राशि मिली है, वह उन्होंने नमामि गंगे योजना को समर्पित कर दी है। यह राशि करीब 1.30 करोड़ रुपये हैं। बताया कि प्रधानमंत्री बनने के बाद मिले सम्मान और उपहारों की नीलामी जो राशि मिली, वह भी इस अभियान को समर्पित कर दी है। यह राशि करीब 12 करोड़ रुपये है। प्रधानमंत्री ने अभियान के तहत गंगा में गिरने वाले नालों को बंद करने, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट आदि योजनाओं पर भी चर्चा की और लोगों से इस अभियान में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें