फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेसिपी बनाकर पतियों ने दिया सरप्राइज

Mon, 11 Apr 2016 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
अमर उजाल और टाटा सम्मपन की ओर से बलरामपुर हाउस स्थित गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में कुकिंग प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरूस्कृत किया गया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
अमर उजाला और टाटा संपन्न के बलरामपुर हाउस स्थित हॉरमनी बैंक्वेट हॉल  में हुए ‘टाटा संपन्न सरप्राइज कान्टेस्ट’ में रविवार को शहरियों और अमर उजाला रूपांतरण क्लब सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर भागीदारी दर्ज कराई। कान्टेस्ट में पतियों ने अपनी बेटर हाफ के लिए दाल और बेसन की रेसिपी बनाकर गुडनेस की शुरुआत की। जानीमानी शेफ कविता सिंह ने न केवल अच्छी कुकिंग के टिप्स दिये बल्कि दाल तड़का और स्टफ पकौड़ा बनाना भी सिखाया। उनकी बनाई दोनों ािडश को लोगों ने खूब पसंद किया। इस दौरान कपल डांस, टंग ट्विस्टर  गेम ने भी खूब लुभाया। उद्घाटन टाटा संपन्न के टीएसआई अंजनी कुमार दूबे, मनीष बाजपेई और रंजीत सिंह ने किया।
विज्ञापन


शेफ कविता सिंह ने हजारों प्रविष्टियों में से पांच पतियों को रेसिपी बनाने के लिए चुना। इसमें पतियों ने टाटा संपन्न दाल और बेसन से बने व्यंजन बनाकर अपनी पत्नियों को सरप्राइज दिया। प्रतिभागियों में से प्रथम स्थान पर रहे भूपेंद्र कोचर ने मूंग दाल का हलवा बनाया। द्वितीय स्थान पर रहे पीएन कपूर ने अजवाइन स्टफ पकौड़ा बनाया। तृतीय स्थान पर रहे मनीष पाल ने फ्रेश वेज पनीर पकौड़ा बनाया। वहीं सांत्वना पुरस्कार शैलेंद्र सिंह ने मूंग दाल पकौड़ा, एसपी शर्मा ने मूंग दाल का चिल्ला बनाकर हासिल किया। 

मनीष बाजपेयी ने बताया,टाटा संपन्न दाल हाई प्रोटीन दाल है, क्योंकि यह पालिश नहीं की गई है। इसमें किसी प्रकार की मिलावट नहीं है। यह सीधा खेत खलिहानों से प्रीमियम गुणवत्ता लिये हम तक लाई गई है। अंजनी कुमार दूबे ने बताया कि टाटा संपन्न बेसन भी बहुत कम तेल सोखता है, क्योंकि यह सौ प्रतिशत अनपालिश्ड चना दाल से बनाया गया है। टाटा संपन्न के जनरल मैनेजर सागर बोके ने बताया कि संपन्न सरप्राइज से टाटा संपन्न ब्रांड ‘गुडनेस की शुरुआत’ को प्रचारित किया जा रहा है। इसका मकसद उपभोक्ताओं के लिए ब्रांड और उत्पादों को प्रासंगिक बनाना है। कोशिश है कि टाटा संपन्न उत्पादों जैसे कम तेल सोखने वाला बेसन और सौ प्रतिशत अन पॉलिश्ड दाल के जरिए भारतीय संस्कृति में जगह बने। एंकर तृप्ति त्रिपाठी ने मौजूद लोगों से टाटा संपन्न दाल, बेसन समेत दूसरे प्रोड्क्टस से जुड़े सवाल पूछे और सही जवाब देने वालों को उपहार दिए। अंत में फिल्मी गीतों पर महिलाओं ने जमकर डांस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें