मंसूराबाद क्षेत्र की एक विवाहिता ने देवर से शादी करने से इन्कार किया तो उसके पति ने तलाक बोलकर घर से भगा दिया। शुक्रवार को पीड़िता ने पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचकर इंसाफ की गुहार लगाई है।
मंसूराबाद क्षेत्र की एक विवाहिता ने देवर से शादी करने से इन्कार किया तो उसके पति ने तलाक बोलकर घर से भगा दिया। शुक्रवार को पीड़िता ने पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचकर इंसाफ की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
एयरपोर्ट थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने बताया कि तीन साल पहले उसकी शादी मंसूराबाद निवासी एक युवक के साथ हुई थी। पति सऊदी अरब स्थित एक कंपनी में सर्वेयर है। शादी के एक महीना बाद वह सऊदी चला गया तो उसे मायके भेज दिया गया। आरोप है कि मायके में कुछ दिन रहने के बाद ससुराली उसे घर ले गए। इसके बाद सास, ननद और देवर ने मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और पति के सऊदी रहने तक देवर द्वारा देखभाल की बात कही।
सऊदी से घर आने पर पति ने विवाद शुरू कर घर से भगा दिया। शिकायत पर एयरपोर्ट थाने की पुलिस ने दोनों पक्षों का दो जनवरी को पंचायत कराई। इसके बाद पीड़िता को पति अपने घर ले गया। सात जनवरी को विवाहिता को उसके पति ने अपने छोटे भाई के साथ शादी कर लेने का दबाव बनाया। इसका विरोध करने पर पति ने तीन बार तलाक बोलकर मारपीट कर घर से निकाल दिया। शुक्रवार को मायके वालों ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।