फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से झगडने के बाद दुकानदार ने किया खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
पति से झगड़ा करने के बाद पत्नी रिश्तेदार के यहां चली गई। जिससे क्षुब्ध होकर पति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इसकी जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। सोरंाव क्षेत्र के लहटी गांव का सुरेश मोदनवाल (33) अपनी पत्नी आरती एवं बेटी गरिमा (7) एवं बेटा युग (3) के साथ शांतिपुरम में किराए पर रहता था। सुरेश मोदनवाल ठेले पर चाट, चाऊमीन का दुकान चलाता था। मंगलवार को सुरेश मोदनवाल एवं उसकी पत्नी में झगड़ा हो गया। इसके बाद पत्नी आरती दोनों बच्चों को लेकर अपने रिश्तेदार के यहां चली गई। इसके बाद सुरेश मोदनवाल भी अपने गांव लहटी चला गया। बुधवार को सुबह वह लहटी से शांतिपुरम चला आया। दोपहर में परिजन सुरेश को फोन किए तो उसका फोन बंद था। परिजन शांतिपुरम आकर देखा तो वह छत के चुल्ले में रस्सी से फांसी लगा लिया था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें