फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पत्नी से कहासुनी के बाद पति ने फंदे से लटककर दी जान

Tue, 23 Jan 2024 05:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज थाना क्षेत्र के नकास कोना के रहने वाले शैलेश जायसवाल (40) सोमवार दोपहर को पत्नी से फोन पर कहासुनी के बाद फंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
विज्ञापन

शैलेश घर पर ही रहकर प्राइवेट काम करता था। पुलिस के मुताबिक करीब 15 साल पहले शैलेश ने रानीमंडी की रहने वाली सोनम शर्मा के साथ शादी की थी। उन दाेनों से एक 10 साल का रुद्र नाम का बेटा है। परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले सोनम अपने मायके चली गई थी। सोमवार को उसके बाद शैलेश फोन करके उसे घर आने के लिए कह रहा था। उसके बाद दोनों के बीच फोन पर कहासुनी हो गई।
उसी को लेकर शैलेश ने मफलर के सहारे पंखे से लटककर जान दे दी। परिजनाें ने देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना शाहगंज पुलिस को दी। पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी पहुंचकर कमरे की जांच-पड़ताल की। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें