फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: हर गली अयोध्या, मन में रमे राम

Tue, 23 Jan 2024 04:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। पांच सदी तक चले संघर्ष के बाद सोमवार को जब रामलला अपनी जन्मभूमि पर बने मंदिर में प्रतिष्ठित हुए तो चारों ओर उल्लास छा गया। इस शुभ अवसर पर गली-गली सजाई गई। देवालयों में विशेष सजावट करने के साथ भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। जगह-जगह भंडारे हुए। रात में दीपोत्सव मनाया गया। हर ओर उत्सव सा माहौल नजर आया।
विज्ञापन

रामलला का अभिनंदन करने के लिए मीरगंज कस्बे को भव्य तरीके से सजाया गया। थाना परिसर ओर तहसील कार्यालय सहित अन्य सरकारी कार्यालयों में सजावट हुई। कस्बे के प्रमुख चौराहों पर एलईडी लगाकर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। थाने में प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह और तहसील में एसडीएम देशदीपक सिंह ने हवन पूजन किया। मढ़ी सत्याना से दोपहर दो बजे विधायक डॉ. डीसी वर्मा और ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल झांकियों की आरती उतारकर और पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया।
शीशगढ़ थाने में हवन-पूजन के बाद भंडारे का आयोजन हुआ। कस्बे के महर्षि वाल्मीकि मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। मानपुर, टांडा छंगा, कुतकपुर, बीसलपुर, लखा,गुलाड़िया, कुतकपुर, बल्ली, जाफरपुर, मलसाखेड़ा, शहपुरा आदि गांवों के मंदिरों रामचरित मानस का पाठ हुआ। रात में दीपोत्सव मनाया गया। फतेहगंज पश्चिमी कस्बा के साथ कुरतरा, अगरास, रुकूमपुर, मीरापुर आदि गांवों में शोभायात्राएं निकाली गईं। व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल के नेतृत्व में निकाली गई शोभायात्रा ठाकुरद्वारा मंदिर साहूकारा से शुरू होकर जानकी देवी इंटर कॉलेज, लोधी नगर चौराहे पर पहुंची। नरेश ऐरन, विनोद अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, दौलत राम गुप्ता, हिमांशु मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अगरास गांव के महापुरुष मंदिर सहित अन्य कई मंदिरों में भंडारे का आयोजन हुआ। शाही के सिद्ध बाबा मंदिर में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण तथा हनुमान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इसके बाद यहां हवन हुआ। आचार्य कमलकांत शास्त्री, पंडित राजेश कुमार शर्मा, वासुदेव शर्मा आदि मौजूद रहे। आंवला में सड़कों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। लोगों ने घरों के बाहर भी सजावट की। सिद्धस्थली पुरैनाधाम, हनुमान मंदिर पंजाबी गली, बालाजी धाम भुर्जीटोला में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा करने पहुंचे। जगह-जगह भंडारे हुए।

बाजार भी रहे गुलजार
सिरौली। भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बाजारों में विशेष सजावट हुई। भगवा ध्वज, आतिशबाजी, दीये की दुकानों पर सुबह से ही भीड़ नजर आई। व्यापारी भी खुश दिखे। व्यापारी कुलदीप गुप्ता, सोनू गुप्ता, सोनू रस्तोगी, आदित्य गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि सोमवार को अच्छा कारोबार हुआ। वहीं, कस्बे में भी विशेष सजावट हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें