फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूफान ने ले ली भाजपा अनुसूचित जन जाति यमुनापार अध्यक्ष की जान

Tue, 12 May 2020 01:35 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
रविवार को शाम आए चक्त्रस्वात तूफान से जहां जनजीवन व्यस्त व्यस्त हो गया। वहीं घूरपुर थाना क्षेत्र के करमा चौकी अंतर्गत चिल्ली गांव में एक अधेड़ की टीन सेट के चपेट में आने से मौत हो गई ।  मिली जानकारी के अनुसार घूरपुर थाना क्षेत्र के करमा चौकी अंतर्गत चिल्ली  गांव के  रहने वाले फूलचन्द कनौजिया पुत्र पंचू लाल कनौजिया उम्र लगभग 55 वर्ष जिनकी रविवार की देर शाम  आए चक्त्रस्वात तूफान ने जान ले ली। 
विज्ञापन


बता दें कि फूलचन्द कनौजिया भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति के जमुनापार जिला अध्यक्ष भी हैं। वह खाना पीना खाकर जैसे ही सोने के लिए लेटे उसी दौरान भयंकर तूफान आ गया। जिससे फूलचन्द घर के बाहर निकले और देखने लगे कहीं कुछ और तो नहीं रहा है। अचानक उसी वक्त टीन के चद्दर से छाया गया घर तूफान से उड़ने लगा उसी दौरान 13 सेट का चद्दर उनके ऊपर आ गिरा जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जब परिजनों को इस बात का पता चला तो तत्काल फूलचन्द को लेकर करमा बाजार में स्थित एक निजी हॉस्पिटल में लेकर पहुंचे लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

डॉक्टर ने जब देखा तो उनको मृत्यु घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर पत्नी और बच्चों ने दहाड़े मारकर रोकना रोना पीटना शुरू कर दिया। गांव के  संभ्रांत व्यक्तियों ने सोमवार की सुबह इस बात की जानकारी तहसील प्रशासन को दी।  फूलचन्द के घर भाजपा जिला अध्यक्ष जमुनापार विभव नाथ भारती को जैसे ही जानकारी मिली वह भी भाग गए। उनके घर पहुंचे और परिवार के लोगों को ढाड़स बंधया  और कहां की पार्टी की ओर से पूरा सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन



तत्काल इस बात की जानकारी उप जिलाधिकारी करछना से फोन के माध्यम से दी। आपदा राशि के तहत सहयोग करने का निवेदन किया जिस पर तहसील से कानगो लेखपाल आए और उनके घर  और परिवार से जानकारी लेने के बाद लिखा पढ़ी कर आपदा कोष से 500000 रुपए और अन्य सहयोग देने का आश्वासन दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें