फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनशन जारी, छात्राओं के विरोध के चलते लौटे प्रॉक्टर, डीएसडब्ल्यू

विज्ञापन
Hunger strike, proctor returned due to protest by students, DSW - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं महिला छात्रावास की समस्याओं और कुलपति को हटाने की मांग को लेकर विरोध कर रही ऋचा सिंह का अनशन बुधवार को आठवें दिन भी जारी रहा। कड़ाके की ठंड के बीच भी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अनशन पर बैठी रहीं। महिला छात्रावास पर चल रहे अनशन स्थल पर अचानक प्राक्टर एवं डीएसडब्ल्यू के पहुंचने पर छात्राओं ने कुलपति, प्रॉक्टर, डीएडब्ल्यू के खिलाफ नारे लगाए। इसके बाद विवि के अधिकारी लौट गए।
विज्ञापन

अनशन स्थल पर मौजूद छात्रों का आरोप था कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए हैं, इससे छात्राओं की निजता का उल्लंघन होता है। छात्राओं की मांग थी कि यदि मेस से कैमरे तत्काल नहीं हटाए गए तो हम अपनी निजता की सुरक्षा करने के लिए स्वयं सक्षम एवं स्वतंत्र है। अनशन स्थल पर मौजूद छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचे छात्र नेता सत्यम कुशवाहा का आरोप था कि जब कोई आंदोलन होता है तो कुलपति परिसर छोड़कर गायब हो जाते हैं। इस दौरान अतेंद्र सिंह, सत्यम सनी, अजय सम्राट, जितेंद्र धनराज, दिव्यांश प्रताप सिंह, संदीप साहू सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। इस दौरान छात्र नेता अतेंद्र सिंह, सत्यम सनी, अजय सम्राट, जितेंद्र धनराज, सत्यम कुशवाहा, दिव्यांश प्रताप सिंह एसंदीप साहू, अजय बागीमसूद अंसारी, खलीक अहमद, मोहम्मद जैद, यशवंत यादव, रजनीश, सर्वेश सहित सैकड़ों छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
पीआरओ की शिकायत, मानहानि की नोटस भेजी
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह ने बताया कि उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय की आंतरिक परिवाद समिति के अध्यक्ष को एक पत्र भेजकर विवि के पीआरओ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि शोध छात्रा ऋचा सिंह की फोटो एडिट करके मैन्युफैक्चर्ड ऑडियो लगाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उनका कहना था कि पीआरओ के इस कृत्य से छात्राओं में भय व्याप्त है। पीआरओ चितरंजन कुमार के खिलाफ ऋचा सिंह ने चरित्र हनन का आरोप लगाते हुए अधिवक्ता के माध्यम से नोटिस भेजी है।
विज्ञापन

महिला छात्रावास की सुरक्षा को लेकर डीएम-एसएसपी को भेजा पत्र
महिला छात्रावास के गेट पर ऋचा सिंह के अनशन से आम छात्राओं को हो रही परेशानी को लेकर इविवि के प्रॉक्टर प्रो. राम सेवक दुबे ने जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा है। उनका कहना है कि ऋचा सिंह ने महिला छात्रावास परिसर के मुख्य गेट पर धरना प्रदर्शन कर रही हैं। उनका कहना है कि मुख्य गेट पर उपद्रव के चलते छात्राएं परेशान हैं, उनके व्यवहार से अधीक्षक आहत हैं। उन्होंने महिला परिसर में 24 घंटे पुलिस सुरक्षा की मांग की है।
कांग्रेस विधायक का धन्यवाद किया
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में महिला सुरक्षा का सवाल विधानसभा में मजबूती से उठाने के लिए पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रिचा सिंह ने कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ का धन्यवाद किया। ऋचा ने कांग्रेस नेता से टेलीफोन पर बातचीत की, ऋचा ने बताया कि कांग्रेस विधायक दल की नेता ने कहा कि मैं इलाहाबाद विश्वविद्यालय की छात्रा रही हूं और जल्द ही अनशन स्थल पर आकर छात्राओं को अपना समर्थन दूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें