prayagraj news : आग से गेहूं की फसल जली।
- फोटो : prayagraj
देखते ही देखते आग करीब आठ किमी तक फैलती चली गई और आसपास के लगभग आधा दर्जन गांवों के कछार में तैयार फसल को भी चपेट में ले लिया। दोपहर एक बजे के करीब फायरब्रिगेड की गाड़ी पहुंची, तब तक आग सिंहापुर गांव के कछार में खड़ी फसल तक पहुंच चुकी थी। कुछ ही देर में दमकल का पानी खत्म हो गया, जिस पर ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। उन्होंने मौके पर मौजूद लेखपाल भारतरत्न को घेरकर मारपीट शुरू कर दी। साथ ही वहां पहुंचे तहसीलदार रमेशचंद्र पांडेय की सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़ करते हुए उन्हें खदेड़ लिया।
prayagraj news : आग से हजारों एकड़ फसल जली।
- फोटो : prayagraj
लेखपाल व तहसीलदार जान बचाकर भागे तो पथराव कर दिया। बीचबचाव के लिए पहुंची पुलिस पर भी हमला बोल दिया गया, जिसमें इंस्पेक्टर समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। उधर, ग्रामीणों ने नवाबगंज थाने की जीप को भी खड्ड में धकेलकर पलट दिया। सूचना मिलने पर कई थानों की फोर्स लेकर सीओ व एसपी गंगापार पहुंचे, तब जाकर करीब दो घंटे बाद 2.45 बजे स्थिति नियंत्रित की जा सकी। मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक सैकड़ों एकड़ फसल राख हो चुकी थी।
- घटना में छह पुलिसकर्मी व लेखपाल को चोटें आईं हैं। उपद्रव में शामिल लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जाएगी। - धवल जायसवाल, एसपी गंगापार
यह हुए घायल : इंस्पेक्टर जेपी शर्मा, एसआई रामकुमार, मुनेंद्र, आरक्षी रितेश, विश्व प्रकाश, अजीत व लेखपाल भारतरत्न।