फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप-छांव के बीच उमस ने सताया, बारिश के आसार

विज्ञापन
humid persecuted amid sunsine tain expected
विज्ञापन
धूप छांव का मौसम दो दिन से परेशानी का कारण बना है। थोड़ी-थोड़ी देर के लिए निकली तेज धूप चुभन वाली रही। उमस ऐसी कि पसीना रुकने का नाम ही नहीं ले रहा। रात में भी पारा छलांग लगा गया तो उमस भरी गर्मी नींद में बाधा बनी। मौसम विभाग के मुताबिक पांच जून तक बदरी, बूंदाबांदी और कहीं-कहीं तेज बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को बादलों की धमाचौकड़ी से धूप कमजोर हुई पर गर्मी सताने वाली रही।
उमस ऐसी कि बाहर निकले लोगों के हलक सूख गए। घबराहट और अकुलाहट की शिकायत करने वालों की भरमार रही। लोग गला तर करने को पानी खोजते रहे। उमस भरी गर्मी देर रात तक परेशानी का कारण बनी रही। तपिश ऐसी रही कि सूरज ढलने के बाद भी लोग पसीना पोछते रहे।
मंगलवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस कम होकर 38 डिग्री पर टिका रहा। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री पर डटा रहा। वातावरण में अचानक बढ़ी नमी उमस का कारण बनी। आर्द्रता अधिकतम 77 और न्यूनतम 38 प्रतिशत रही।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी प्रो. एचएन मिश्रा के मुताबिक नमी का बढ़ना प्री मानसून बारिश का कारण होगा। मौसम बारिश के अनुकूल हो रहा है। अभी कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो रही है, जो तेज बारिश में बदलेगी। उन्होंने बताया कि पूरे सप्ताह धूप-छांव का मौसम बना रहेगा। पांच जून तक तेज बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें