फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था हुक्काबार, मौके से 10 गिरफ्तार

Wed, 06 Jan 2021 09:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
hookah bar - फोटो : hookah bar
विज्ञापन
क्षेत्र के अरैल पुलिस चौकी अंतर्गज चक हीरानंद मोहल्ले में चोरी से संचालित हुक्काबार में बुधवार को पुलिस ने छापा मारा तो वहां का नजारा चौकाने वाला था। मौके पर हुक्के से दम खींच रही युवाओं की टोली से लेकर उस हुक्काबार का संचालन करने वाले तक वहां मौजूद मिले। पुलिस ने बिना देरी किए मौके से 10 लोगों को दबोच लिया।
विज्ञापन


हुक्का बार से 41 डिब्बी फ्लेवर हुक्का, पांच चिमनी, आठ पाइप, 11 डिब्बा फ्लेवर व जामा तलाशी के दौरान   25800 रुपए नकद बरामद किए गए। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में रेस्टोरेंट के बहाने चलने वाले हुक्काबारों में खलबली मच गई है। पकड़े गए सभी लोगों का पुलिस ने चालान कर दिया है।

आईपीएस ट्रेनी मनीष कुमार शांडिल्य व डिप्टी एसपी ट्रेनी शुभम टोडी की टीम ने इंस्पेक्टर नैनी जीतेंद्र सिंह के साथ बुधवार शाम को क्षेत्र के चक हीरानंद मोहल्ले में संचालित रेस्टोरेंट एवं हुक्काबार पर छापेमारी की तो वहां पर शटर अंदर से बंद मिला। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शटर खुलवाया। अंदर कई लोग हुक्का पी रहे थे।
विज्ञापन


छापेमारी के दौरान मौके से श्रीकांत सिंह पुत्र महेंद्र प्रताप सिंह निवासी चक हीरानंद, नैनी, सचिन    सिंह पुत्र राम प्रकाश सिंह निवासी पीएसी कालोनी, नैनी, नवीन गुप्ता पुत्र संगम लाल निवासी चक इमाम अली, नैनी,  हुक्काबार संचालक देवेंद्र मिश्रा पुत्र जयशंकर मिश्रा निवासी नंदन तालाब, नैनी, अनूप मिश्रा पुत्र अशोक मिश्रा निवासी अरैल पुलिस चौकी के पास, नैनी, सुमित पुत्र अश्विनी निवासी पीडीए कालोनी, नैनी, सत्यम यादव पुत्र ननकऊ यादव निवासी अरैल, रितेश पांडेय पुत्र अजय पांडेय निवासी देवरख रोड, अरैल,  सुशांत पुत्र बनवारी लाल निवासी करमा, घूरपुर व हनी केसरवानी पुत्र सुशील केसरवानी निवासी करमा, घूरपुर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवाओं की उम्र 18 से 32 वर्ष के बीच है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें