फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवाओं संग झमाझम बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। मानसून की जोरदारी से मौसम बदल गया है। शुक्रवार को तेज हवाओं संग दोपहर बाद एक घंटे झमाझम बारिश हुई। बारिश थमी लेकिन रात में बादलों की धमाचौकड़ी से टुकड़ों में पानी बरसा। उधर दिन में बरसात से जगह-जगह जलजमाव से लोगों को दिक्कत हुई।
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक दिन में हवा की रफ्तार करीब 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रही। करीब एक घंटे में 10.4 मिलीमीटर बारिश से हर तरफ पानी ही पानी हो गया। अलोपीबाग एफसीआई गोदाम, अल्लापुर, तुलारामबाग, जीटी जवाहर चौराहा, निरंजन डॉट का पुल के नीचे पानी भरने से लोगों की फजीहत हुई।
बारिश से मौसम सुहाना हो गया। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वातावरण में नमी बढ़ी रही। आर्द्रता उच्चतम स्तर 100 और न्यूनतम 73 प्रतिशत रही। मौसम विज्ञानी प्रो. एचएन मिश्रा के मुताबिक दक्षिण पश्चिम हवाओं का जोर बना है। चक्रवात सक्रिय है, अगले कुछ दिन धूप छांव के साथ बारिश होती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें