प्रयागराज जंक्शन पर यात्रियों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
भीड़ के चलते प्रयागराज संगम स्टेशन को बंद कर दिया गया है। यहां पर यात्रियों की भीड़ बेकाबू हो गई थी। पहले रेलवे प्रशासन ने 14 फरवरी तक स्टेशन बंद करने का निर्णय लिया था, लेकिन भीड़ का दबाव कम न होने पर 16 फरवरी तक बंद कर दिया गया है। यही स्थिति रही तो इस फैसले को आगे भी लागू किया जा सकता है। प्रयाग स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ दिख रही है। यही दशा रामबाग प्रयागराज जंक्शन की है।
प्रयागराज जंक्शन पर यात्रियों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
यहां पर स्टेशन के सभी प्लेटफार्म यात्रियों से पटे पड़े हैं। सूबेदारगंज स्टेशन पर कमोबेश भीड़ का दबाव कम है। लंबी दूरी की ट्रेनों को यहां पर शिफ्ट करने के कारण रिजर्वेशन करने वालों को यहीं से ट्रेन मिल रही है। नैनी और छिवकी जंक्शन पर भी यात्रियों का भारी दबाव है। सर्वाधिक भीड़ प्रयागराज जंक्शन पर देखी जा रही है।
झूंसी रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
झूंसी रेलवे स्टेशन के सारे रास्ते भीड़ से भरे हुए हैं। यात्रियों को ए़क तरफ से प्रवेश तो दूसरे तरफ से निकलने की व्यवस्था की गई है। जीआरपी और आरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया है।
झूंसी रेलवे स्टेशन से निकल रहे यात्री।
- फोटो : अमर उजाला।
यात्रियों का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। जितने यात्री ट्रनों से रवाना हो रहे हैं उससे ज्यादा यात्री स्टेशनों पर पहुंच जा रहे हैं।
प्रयागराज जंक्शन पर भीड़ की मॉनिटरिंग करते अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला।
दिल्ली में भगदड़ के बाद जंक्शन पर हाई अलर्ट
दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात भगदड़ मचने से 18 लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद प्रयागराज जंक्शन रेलवे प्रशासन हरकत में आ गया है। यात्रियों का एक मार्ग से प्रवेश हो रहा है तो दूसरे मार्ग से निकासी की जा रही है। क्रॉस मूममेंट पूरी तरह से रोक दिया गया है। अधिकारियों ने सभी प्लेटफार्मों का चक्रमण कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए पूरी तत्परता बरती जा रही है।
उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य पीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने पीटीआई को बताया, "हम पहले जारी किए गए प्रोटोकॉल का कड़ाई से कार्यान्वयन सुनिश्चित कर रहे हैं। हमने मौनी अमावस्या, वसंत पंचमी पर स्नान अनुष्ठान सफलतापूर्वक आयोजित किए हैं और भविष्य में भी यही प्रोटोकॉल जारी रहेंगे।"
प्रोटोकॉल के तहत, प्रयागराज जंक्शन पर शहर की ओर से प्रवेश और सिविल लाइन्स की ओर से निकास की अनुमति है, और यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों के आने तक होल्डिंग एरिया में रखा जाता है। प्रयागराज जंक्शन पर तैनात रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) के इंस्पेक्टर शिव कुमार ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण में है। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने कहा कि झूंसी और रामबाग स्टेशनों पर पिछले सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है और ट्रेनों के आने तक यात्रियों को होल्डिंग एरिया में रखा जा रहा है।