फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण से पहले उखड़ी भ्रष्टाचार की सड़क

विज्ञापन
Huge corruption in road construction
विज्ञापन
जेई ने पांच किमी डब्ल्यूएमएम स्तर तक का निर्माण उखाड़कर फिर से बनाने की दी रिपोर्ट
विज्ञापन

एक्सईएन की साइट विजिट के बाद भी नहीं बंद हुई मानक की अनदेखी
प्रयागराज। पीडब्ल्यूडी में सड़कों केनिर्माण में गड़बड़ी रुकने का नाम नहीं ले रही है। फाफामऊ-हनुमानगंज मार्ग पर थरवई से कलंदपुर तक सड़क चौड़ीकरण में खुलकर मानक की अनदेखी की जा रही है। शिकायत मिलने पर कुंभ मेला डिवीजन के अधिशासी अभियंता सुनील कठेरिया ने साइट पर पहुंचकर हकीकत देखी। भ्रष्टाचार की इस सड़क को कुछ जगहों पर उखड़वा भी दिया गया, लेकिन हुआ कुछ नहीं। अलबत्ता चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। इस निर्माण में करोड़ों रुपये की गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है।
करीब आठ किमी लंबे थरवई से पड़िला बेजूनाथ मंदिर नहर की पटरी से बड़नपुर-पाल की पुलिया-कुरगांव होते हुए कलंदपुर मार्ग का चौड़ीकरण सुदृढ़ीकरण का काम कुंभ मेला डिवीजन की ओर से कराया जा रहा है। बांड के मुताबिक 13.40 करोड़, 37 लाख रुपये की लागत से इस सड़क का निर्माण बीती 18 फरवरी को आरंभ होकर 17 अगस्त 2019 तक पूरा कराया जाना था,लेकिन काम अभी तक अधूरा पड़ा है। आठ किमी लंबी सड़क में पांच किमी तक डब्ल्यूएमएम स्तर तक का काम कराया गया है। मानक की खुलकर अनदेखी किए जाने पर जेई एमके शुक्ला ने एई एके सिंह को रिपोर्ट दी।
विज्ञापन

सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार की शिकायत पर एक्सईएन सुनी कठेरिया ने बीते मंगलवार को साइट विजिट भी की, लेकिन रविवार की शाम तक उनके दफ्तर से इस सड़क के बावत कोई निर्देश जारी नहीं किया गया था। इस सड़क केनिर्माण में ग्रिट में इमल्सन और सीमेंट की मात्रा मानक के अनुरूप नहीं मिलाई जा रही है। गड़बड़ी पकड़े जाने पर पूरी सड़क उखाड़कर फिर से बनाने के लिए जेई की ओर से ठेकेदार को हिदायत दी गई। 50 मीटर तक सड़क उखड़वाई भी गई, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। मानक की अनदेखी इस स्तर पर की जा रही है कि पान की पुलिया से नहर की पुलिया तक करीब 80 मीटर सड़क की डीबीएम पूरी तरह से उखड़ गई है। इससे पहले करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से झूंसी-गारापुर मार्ग का भी निर्माण इसी तरह जैसे-तैसे कराकर छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन

थरवई-कलंदपुर सड़क के चौड़ीकरण में गड़बड़ी की शिकायत पर साइट देखने के लिए मैं गया था। कुछ जगहों पर कमियां पाई गई हैं। गड़बड़ी में सुधार के लिए ठेकेदार को कहा गया है। जहां मानक की अनदेखी हुई होगी, वहां सुधार कराया जाएगा। -सुनी कठेरिया, एक्सईएन कुंभ मेला डिवीजन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें